jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनावों तक लगी रहेगी चुनाव आचार संहिता

जम्मू: चुनाव आयोग द्वारा जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनावों के संपन्न होने तक चुनाव आचार संहिता लागू रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी शालीन काबरा ने कहा कि शहरी निकाय चुनावों के लिए जो माडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया गया था वो अब पंचायती चुनावों तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभाग प्रमुखों, विकास विभाग के आयुक्तों और पुलिस अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन करने को कहा है।

- Install Android App -

इसके तहत किसी भी तरह का तबादला नहीं होगा और सिर्फ वहीं तबादले होंगे जो बहुत जरूरी होंगे या फिर जन हित में होंगे, इसके लिए भी संबंधित सचिव हो मुख्य चुनाव अधिकारी से संपर्क करना होगा। पंचायत चुनावों से संबंधित सभी अधिकारी सीधे मुख्य चुनाव अधिकारी के नियंत्रण में रहेंगे। काबरा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हाल ही में जम्मू कश्मीर में शहरी निकाय चुनाव संपन्न हुये हैं।