jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

जम्मू: शहीद पति के संस्कार से पहले पत्नी ने दिया बच्ची को जन्म, एक दिन की मासूम संग पहुंची शमशान

जम्मू:  सुन्दरबनी में पाकिस्तान की कायराना हरकत में शहीद हुये जवान रंजीत सिंह अपनी अंतिम यात्रा से एक दिन पहले पिता बने। उनकी नवजात पिता के अंतिम संस्कार में भाग लेने जब शमशान घाट पहुंची तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। रंजीत सिंह की पत्नी अपनी एक दिन की बेटी के साथ अस्पताल से एंबूलेंस से सीधे शमशान भूमि पहुंची और अपने शहीद पति को अंतिम विदाई दी। रंजीत सिंह और उनकी पत्नी शादी के आठ वर्ष बाद माता-पिता बने पर अपनी रंजीत सिंह अपनी बच्ची का मुंह भी नहीं देख पाए और देशा के लिए कुर्बान हो गये। 22 अक्तूबर को पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम ने घात लगाकर सुन्दरबनी में जवानों पर हमला किया जिसमें तीन जवान शहीद हो गये। हांलाकि आर्मी इस बात से इन्कार कर रही है कि यह बैट हमला था।