jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

जरूरी खबरः इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 13 दिन रहेगा बंद, फ्लाइटों पर होगा असर

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर एक हवाई पट्टी को 15 नवंबर से 13 दिन के लिए मरम्मत के लिए बंद रखा जाएगा। इससे उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एक सूचना के आधार पर यह जानकारी दी गई। डायल द्वारा परिचालित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से है। इसमें तीन हवाई पट्टियां हैं।

- Install Android App -

रनवे (नंबर 27-09) को अगले महीने मरम्मत के लिए बंद रखा जाएगा। अन्य दो हवाई पट्टियां 11-29 और 10-28 परिचालन में रहेंगी। वित्त वर्ष 2017-18 में इस हवाई अड्डे से 6.35 करोड़ यात्रियों ने उड़ान पकड़ीं। प्रतिदिन यहां 1,300 विमान रवाना होते हैं और उतरते हैं।

एक बयान में डायल ने कहा कि वह हवाई पट्टी 27-09 को मरम्मत के लिए बंद करने की योजना बना रहा है। इस हवाई पट्टी की मरम्मत का काम 15 नवंबर, 2018 से 13 दिन के लिए किया जाएगा। डायल के प्रवक्ता ने कहा कि इससे आईजीआई हवाई अड्डे से प्रतिदिन 50 उड़ानें कम रवाना हो सकेंगी और 50 ही उड़ानें कम उतर सकेंगी।