jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

जल्द ही गिरफ्तार हो सकते है नाना पाटेकर समेत ये तीन अारोपी, दर्ज हुई FIR

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अब जल्द ही गिरफ्तार हो सकते है। एक्ट्रेस तनुश्री की शिकायत पर मुंबई के ओशिवरा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर चार लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। वो हैं एक्टर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, निर्माता सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग। इन चारों पर छेड़छाड़ की धारा 354 और महिला के सम्मान को चोट पहुंचाने के लिए धारा 509 के तहत FIR दर्ज हुई है। इससे पहले पुलिस ने तनुश्री का बयान पर दर्ज किया था। तनुश्री का आरोप है कि दस साल पहले फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था। शनिवार को दर्ज कराई अपनी शिकायत में तनुश्री ने दावा किया कि फिल्म के एक गाने के सीन की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। जबकि उन्होंने साफ तौर पर बताया था कि वह किसी भी अश्लील, अशिष्ट या असहज सीन की शूटिंग नहीं करेंगी। बता दें कि इस आरोप पर नाना पाटेकर ने सफाई दी कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान दत्ता से अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने एक्ट्रेस के दावों को ‘‘झूठ’’ बताया। 67 वर्षीय अभिनेता के वकील ने दत्ता को कानूनी नोटिस भी भेजा है। नाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो दस पहले सच था वही आज भी सच है।