jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

जानें कौन हैं सावजी ढोलकिया जो पिछले कई सालों से अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बांट रहे हैं कार

नई दिल्ली:  सूरत के जाने-माने डायमंड मर्चेंट सावजी ढोलकिया एक बार फिर दिवाली बोनस के तौर पर अपने 600 कर्मियों को कार भेंट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2014, 2015, 2016, 2017 में भी अपने इम्प्लॉइज को ऐसे तोहफे देकर ढोलकिया काफी चर्चा में रहे थे। हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स 2014 में 1312 इम्प्लॉइज को कार और मकान दिए गए। 2015 में 491 कार और 200 मकान बोनस के तौर पर दिए। 2016 में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले कुल 1716 इम्प्लॉई को चुना, जिन्हें मकान, कार और जूलरी दी गई। कार और फ्लैट गिफ्ट देकर चर्चा में आए इस कंपनी के मालिक सावजी ढोलकिया की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइए, जानते हैं कौन हैं सावजी ढोलकिया…

- Install Android App -

  • सावजी ढोलकिया गुजरात के अमरेली जिले के डुढाला गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में स्कूली शिक्षा छोड़ दी और सूरत में अपने चाचा के डायमंड बिजनेस में हाथ बंटाने लगे।
  • 1984 में इन्होंने अपने भाई हिम्मत और तुलसी के साथ मिलकर हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स नाम से अलग कंपनी शुरू की।
  • मार्च 2014 तक आते-आते कंपनी का टर्नओवर 4 अरब रुपए तक पहुंच गया। कंपनी का टर्नओवर 2013 के मुकाबले 2014 में 104 प्रतिशत बढ़ गया।
  • अब सावजी ढोलकिया की कंपनी में 6 हजार से ज्यादा इम्प्लॉइज काम करते हैं। वह डायमंड जूलरी बनाकर विदेश निर्यात भी करते हैं। यह काम उनकी दो कंपनियां एच.के. डिजाइन्स और यूनिटी ज्वेल्स करती हैं।
  • सावजी ढोलकिया का एच. के. ज्वेल्स प्राइवेट लि. के जरिए देशभर में बिजनेस चलता है। उनका किसना डायमंड जूलरी ब्रांड 6,500 रिटेल आउटलेट्स के जरिए पूरे देश में उपलब्ध है।
  • ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देने की शुरुआत वर्ष 2011 से की। हालांकि, पिछले वर्ष 2017 की दिवाली पर कर्मचारियों को कोई गिफ्ट नहीं दिया गया।
  • हरि कृष्णा डायमंड में सात हजार कर्मचारी काम करते हैं। इस कंपनी का वार्षिक टर्नओवर आठ हजार करोड़ है और वह अमेरिका, बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), हांगकांग, चीन समेत दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में निर्यात करती है।
  • अरबपति होने के बावजूद उन्होंने हाल ही में अपने बेटे द्रव्य को पैसे की अहमियत की सीख देने के लिए सिर्फ 7 हजार रुपए के साथ कोच्चि शहर में खुद के दम पर रोजी-रोटी कमाने भेजा था।
  • हरे कृष्ण डायमंड कंपनी के मालिक सावजी भाई ढोलकिया ने इसी साल कंपनी के तीन इम्पलॉई को मर्सडीज कार भेंट की थी, जिसकी कीमत 1-1 करोड़ रुपए है।