jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

जारी होने से पहले ही विवादों मे घिरा कांग्रेस का ‘वचन पत्र’, BJP ने उठाए सवाल

भोपाल: विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई हैं। इसके तहत कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। इसका नाम ‘वचनपत्र’ दिया गया है। घोषणा पत्र का नाम ‘वचनपत्र’ रखने का मुख्य कारण यह है कि कांग्रेस इस बार जनता से वादे नहीं बल्कि उन्हें वचन दे रही है, जिन्हें वे किसी भी कीमत पर पूरा करेगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में करीब 70 से ज्यादा पन्ने हैं। इस पत्र में किए गए वादे के अनुसार सरकार बनने के दस दिन के भीतर किसानों की कर्जमाफी, मंदसौर गोली कांड, बीते 15 साल में किसानों की आत्महत्या में बढ़ोतरी, प्रदेश में डेढ़ करोड़ बेरोजगारों के मुद्दे और उन्हें रोजगार दिलाए जाने के लिए किए जाने वाले उपायों का जिक्र किया गया है। यह घोषणा पत्र पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में जारी किया जाएगा, लेकिन इसके जारी होने से पहले भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर आपत्ति जताई है।

- Install Android App -

बता दें कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने सरकार बनने के दस दिन के अंदर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कर्ज से पीड़ित किसानों से उनके कर्ज की राशि जानकर उन्हें वचन पत्र भरकर दे रहे हैं, ताकी किसानों का कांग्रेस पर भरोसा बना रहे। इस वचन पत्र में किसका कितना कर्ज माफ करना है, यह राशि नाम सहित इस पत्र में लिखी है। लेकिन बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की तैयारी में है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस वोटर्स को लालच देने की कोशिश कर रही है।