jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

जिला अस्पताल के बाथरूम में बच्ची का जन्म, प्रसूता की मौत

शहडोल: जिला अस्पताल मे एक बार फिर बडी लापरवाही सामने आई है। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते अस्पताल मे एक प्रसुता की बाथरुम बच्ची को जन्म देने के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनो ने अस्पताल मे हंगामा करते हुए चिकित्सक पर अच्छे उपचार के लिये 20 हजार रुपए मांगने के आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम धनौरा  निवासी 22 वर्षीय रोशनी चौधरी को  प्रसव के लिये 2 दिन पहले जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।
परिजनों का आरोप है कि पहली डिलेवरी होने की बात कहकर जिला अस्पताल मे पदस्थ डॉ. निशा चतुर्वेदी द्वारा इसे क्रिटिकल केस कहा और अच्छे उपचार के लिये 20 हजार रुपए की मांग की। रोशनी के पति ने आनन- फानन 10 हजार रुपए दिए।  बाकी 10 हजार रुपए का इंतजाम की बात कह्कर इलाज जारी करने को कहा। इस दौरान प्रसुता निशा अस्पताल के बाथरुम गई जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके  बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान निशा का पति बकाया 10 हजार रुपए लेकर  अस्पताल पहुंचा, तो देखा की उसकी पत्नी की डिलेवरी के दौरान मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनो ने अस्पताल मे हंगामा खडा कर दिया । उन्होने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई।