jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

जुकरबर्ग को Facebook के CEO पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कंपनी के कुछ शेयरहोल्डरों ने जुकरबर्ग को कंपनी के चेयरमैन पद से हटाने का प्रस्ताव रखा है जिसके चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है। इस प्रस्ताव में शेयरहोल्डर्स का कहना है कि कुछ हाई प्रोफाइल स्कैंडल्स पर जुकरबर्ग ने सही तरह से काम नहीं किया।

- Install Android App -

2019 में होगा फैसला
खबरों के अमुसार इलियोनिस, रोड आइलैंड और पेन्सिवेनिया से स्टेट ट्रेजरर्स एवं न्यू यॉर्क सिटी कंप्ट्रोलर स्कॉट स्ट्रिंगर ने मिलकर यह प्रस्ताव रखा है। हालांकि इस प्रस्ताव पर अगले साल मई 2019 में होने वाली वार्षिक मीटिंग के दौरान वोटिंग होगी। वोटिंग के परिणामों के हिसाब से ही यह तय किया जाएगा कि जुकरबर्ग को हटाया जाए या नहीं।

जुकरबर्ग पर लगा था यह आरोप
बता दें कि कैंब्रिज ऐनालिटिका नाम की एक कंपनी ने पिछले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फेसबुक डेटा का इस्तेमाल किया था। इसका खुलासा होने के बाद दुनियाभर में बवाल मच गया। फिर फेसबुक ने भी माना कि लगभग 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स का डेटा कैंब्रिज ऐनालिटिका का साथ शेयर किया गया। उसके बाद जुकरबर्ग को अमेरिकी संसद ने तलब किया और भारत सरकार ने भी कंपनी को नोटिस दिया।