ग्वालियर: कहते हैं दोस्त ही दोस्त के काम आता है। लेकिन ग्वालियर से कुछ अलग ही बात सामने आ रही है। यहां पर एक युवक ने दोस्त के गले में सोने की चेन, जेब में 22 हजार रुपए देखकर शराब पिलाकर लूटने का प्रयास किया। जब लूट नहीं कर सका, तो सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में एक नाबालिग सहित 4 लोग शामिल थे। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। जहां 29 अगस्त 2018 को एमिटी यूनिवर्सिटी की पहाड़ी पर एक युवक का शव पुलिस को मिला था। युवक के सिर में दो गोली के घाव थे। शरीर पर घसीटने के भी निशान थे। मृतक का नाम भानू है। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता लगा कि भानू घटना के एक दिन पहले से लापता था। आखिरी बार उसे अरुण सिंह चौहान व एक अन्य युवक के साथ देखा गया था। अरुण और भानू दोनों अच्छे दोस्त थे। इसलिए पुलिस को उस समय शक नहीं हुआ। लेकिन अभी कुछ दिन पहले अरुण पर कर्ज होने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने अरुण की निगरानी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दोस्तों को 28 अगस्त को भानू की जेब में 22 हजार रुपए होने का पता चला। जिसके बाद उसे शराब पीने के लिए बुलाया और पहाड़िया पर ले गए। नशे में धुत होने के बाद भानू से लूट का प्रयास किया गया, लेकिन यह संभव नहीं हो सका तो कट्टे से दो गोली उसके सिर में मारी, शव को घसीटकर ले गए और दूर फेंक दिया। इसके बाद चेन, अंगूठियां और रुपए ले लिए। पुलिस ने आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक
हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़...
इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी
कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ...
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर...
जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला...
देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट...
भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ...
धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क...
हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
