jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

झंडावंदन, फल वितरण कर पदाधिकारियों ने मनाया युवा कांग्रेस का 64 वां स्थापना दिवस

हरदा : भारतीय युवा कांग्रेस का 64 वाँ स्थापना 9 अगस्त को युवक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय मे मनाया ।

- Install Android App -

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह राजपूत ने बताया कि आज ही के दिन 1960 में युवा कांग्रेस संगठन की नींव रखी गई थी। आज स्थापना दिवस पर प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया। एवं पदाधिकारियों को त्याग, न्याय शांति समृद्धि सत्य के रास्ते पर द्वेष मुक्त समाज एवं सामाजिक कुरुतुओं को दूर करने सहित साक्षरता लाने की शपथ दिलाई गई। एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिवीरों का भी स्मरण करें जिन्होंने बलिवेदी पर चढ़कर हमें स्वतंत्रता दिलवाई और शहीद हुए इसके पश्चात पदाधिकारियों द्वारा जिला चिकित्सालय हरदा मे जाकर मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ओम पटेल, विधायक डॉ रामकीशोर दोगने, योगेश चौहान, अहद खान, अमर रोचलानी, आनन्द पटेल, गोविन्द व्यास, रामपाल सिंह, गगन अग्रवाल, राकेश सुरमा, सतीश राजपूत, धर्मेन्द्र शिंदे, प्रियेश चौहान, रमेश सोनकर, हरिमोहन शर्मा, नवल सिंह, रूपेश पटेल, दिनेश मालवीय, मुकेश कलवानिया, एडवोकेट शेख असफाक, पूनम पटेल, गणेश मार्सकोले, रामदास उइके, गुरुदयाल सरपंच, दलित सिंह उइके सहित अन्य कांग्रेस जन एवं आदिवासी जन उपस्थित रहें ।