jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का हुआ ‘ब्रेकअप’, तीन साल डेटिंग के बाद खत्म हुआ रिश्ता

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्राॅफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई हैं। खबरों की मानें तो काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद टाइगर और दिशा ने ब्रेक-अप करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ ही दिनों में दोनों के बीच कई बार लड़ाई हुई है। दोनों ने मिलकर कई बार अपने रिश्ते को एक नई शुरूआत देने की कोशिश की है। लेकिन ये सभी प्रयास फेल रहे हैं। ऐसे में दोनों ने अब अलग होने का फैसला किया है। दोनों के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं, जिन पर ये ध्यान लगाना चाहते हैं। वहीं ये भी खबरें आ रही हैं कि तारा और टाइगर इन दिनों फोन पर खूब वक्त साथ में गुजार रहे हैं। दोनों के बीच ये सिलसिला घंटों का रहता है। एेसा माना जा रहा है कि
दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की वजह तारा सुतारिया हो सकती हैं । बता दें कि टाइगर और दिशा ने कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा । दोनों ने फिल्म ‘बागी 2’ में साथ काम किया था और ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। किसी ने नहीं सोचा था कि इनका रिश्ता इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा । फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट आॅफ दि ईयर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। इसके अलावा टाइगर जल्द ऋतिक रोशन के साथ यशराज फिल्म्स के लिए सिद्धार्थ आनंद की अनाम फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने जा रहे हैं।  खबरें आ रही हैं कि टाइगर हॉलीवुड फिल्म “रेम्बो” के हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं। वहीं दिशा सलमान खान की फिल्म  “भारत” में नजर आएंगी।