jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

ट्रंप की चेतावनी, अमरीका में अवैध रूप से घुसने वालों को गिरफ्तार कर भेजा जाएगा वापस

वॉशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अमरीका में अवैध रूप से घुसने वालों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जाएगा और फिर वापस उन्हें उनके देश भेज दिया जाएगा। ट्रंप की ओर से यह धमकी मध्य अमरीकी देशों- होंडुरास, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर को दी गयी है। ट्रप ने चेतावनी दी है कि यदि इन देशों ने अपने यहां से अमरीका आ रहे प्रवासी समूह को नहीं रोका तो अमेरिका से मिलने वाली विदेशी सहायता बंद कर दी जाएगी।
राष्ट्रपति की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय दी गयी है जब खबरें आ रही हैं कि होंडुरास से करीब 1600 लोगों के एक समूह ने अमेरिका की ओर कूच किया है। करीब 1600 लोगों के इस समूह का गठन शनिवार को होंडुरास के सेन पेड्रो सूला शहर में हुआ था। सोमवार को यह समूह ग्वाटेमाला को पार कर गया। ग्वाटेमाला ने मंगलवार को इसके कुछ समन्वयकों को हिरासत में लिया था, हालांकि समूह के अन्य सदस्य नहीं रुके और ग्वाटेमाला को पार करके अमेरिका के लिए बढ़ रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, जो कोई भी अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल होगा, उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, हिरासत में लिया जायेगा और फिर उसे उसके देश वापस भेज दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमरीकी सरकार ने तीन देशों- होंडुरास, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर को बता दिया है कि यदि उन्होंने अपने नागरिकों को अमेरिका में घुसने की अनुमति दी तो सारी मदद रोक दी जाएगी। ट्रंप ने दूसरे ट्वीट में कहा, हमने तीनों देशों को सूचित कर दिया है कि यदि उन्होंने अपने नागरिकों या फिर किसी अन्य को अपने सरहदों को पार करके अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की अनुमति दी तो सभी सहायता रोक दी जाएगी।अमरिका ने 2017 में ग्वाटेमाला को 24.8 करोड़ डॉलर, होंडुरास को 17.5 करोड़ डॉलर और अल सल्वाडोर को 11.5 करोड़ डॉलर की मदद दी थी।