jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

ट्रंप ने दिए संकेत, UN में राजदूत की कमान संभाल सकती है इंवाका

वाशिंगटनः अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप  ने कहा कि अगर उन्हें परिवारवाद की शिकायतें नहीं मिलें तो उनकी बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में देश के राजदूत के तौर पर प्रभावशाली साबित होंगी। ट्रंप ने मंगलवार को वाइट हाउस में इवांका की योग्यता की तारीफ करते हुए यह बात कही। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऐसा हुआ तो आलोचक उन्हें जरूर निशाना बनाएंगे।
ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा कि इवांका प्रभावशाली साबित होंगी। इसका भाई-भतीजावाद से कुछ लेना देना नहीं है लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो लोग जानते हैं उन्हें मालूम है कि इवांका प्रभावशाली साबित होंगी। लेकिन आप जानते हैं कि तब मुझ पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगेंगे। इससे कुछ घंटों पहले ट्रंप ने अचानक राजदूत निक्की हेली के इस्तीफे की घोषणा की। हेली इस साल के अंत तक पद से इस्तीफा देंगी। इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है।
ट्रंप ने इवांका को नियुक्त करने की संभावना को खारिज नहीं करते हुए संवाददाताओं से कहा कि हम कई लोगों के नामों पर विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इवांका और उनके पति जारेड कुश्नर व्हाइट हाउस में शीर्ष स्तर पर अवैतनिक सलाहकार के रूप में काम करते हैं। अन्य कामों के अलावा कुश्नर को पश्चिम एशिया में शांति योजना तैयार करने का जिम्मा5 भी सौंपा गया है।
हेली की जगह लेने के लिए ट्रंप ने पांच नाम छांटे 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली की जगह लेने के लिए उनके दिमाग में पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डिना पॉवेल समेत पांच लोगों के नाम हैं। 46 वर्षीय हेली ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 2018 के अंत में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।