डॉक्टर आर के दोगने ने विधायक बनने के बाद मां नर्मदा के किए दर्शन, हंडिया नगर में मतदाताओं का आभार व्यक्त किया
सुमित खत्री
हंडिया। हरदा विधानसभा में कांग्रेस के दूसरी बार विधायक बने डॉक्टर आर के दोगने ने हंडिया पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन किए। वही नर्मदा मंदिर में पूजा पाठ आरती के बाद डॉक्टर दोगने अपने समर्थको के साथ हंडिया नगर में मतदाताओं के पास पहुंचे। दोनो हाथो से अभिवादन कर उनका आशीर्वाद लिया और आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उनका जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि तिवारी, विजय तिवारी, मकसूद बेग,सेख,हबीब पठान,अनीस सलीम खान,शरण तिवारी,सेख सरीफ,रहीस खां,सिद्धांत तिवारी, इमरान खान, सलमान शाह कई लोग शामिल रहे
उक्त जानकारी बूथ प्रभारी अरुण तिवारी द्वारा दी गई