jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

डॉक्यूमेंट्री में स्पॉट फिक्सिंग के दावे बेबुनियाद: PCB

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में जारी डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्रीय टीम पर लगाए गए स्पाॅट फिक्सिंग के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि निजी चैनल अल जजीरा द्वारा फुटेज दिए जाने के बाद ही मामले की जांच हो सकती है। अल जजीरा की नई डॉक्यूमेंट्री में कहा गया है कि पाकिस्तान के 4 अंतरराष्ट्रीय मैच फिक्स थे। पीसीबी ने कहा कि आईसीसी और उसकी अपनी भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई आरोपों की जांच कर रहे हैं।

उसने बयान में कहा, ‘प्रसारक ने कोई सबूत पेश नहीं किए हैं लिहाजा ये सभी आरोप बेबुनियाद है।’ इससे पहले एक स्वतंत्र विधिवेत्ता रिटायर्ड जज मिलन हामिद फारूक ने टेस्ट क्रिकेटर नासिर जमशेद पर लगाए गए 10 साल के प्रतिबंध को सही ठहराया। जमशेद को ‘पीसीबी’ की भष्ट्राचार निरोधक ट्रिब्यूनल ने स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया था ।

- Install Android App -

अल जजीरा की इन्वेस्टिगेटिव डॉक्यूमेंट्री में दावा

अल जजीरा ने क्रिकेट्स मैच फिक्सर्स, द मुनवर फाइल्स’ के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है। डॉक्यूमेंट्री में ICC के रडार पर चल रहे कथित मैच फिक्सर अनिल मुनवर के हवाले से कहा गया कि साल 2011-12 के बीच वर्ल्ड कप के 3 टी-20 मैच, 3 वनडे और 6 टेस्ट मैचों में करीब 26 बार स्पॉट फिक्सिंग हुई थी। दावा किया गया कि 7 मैचों में इंग्लैंड के खिलाड़ियों द्वारा, 5 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों द्वारा और 3 मैचों में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की ओर से फिक्सिंग की गई थी। इसमें 2011 में लॉडर्स के मैदान में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच, 2011 वर्ल्ड कप के 5 मैच के अलावा 2012 में श्रीलंका में वर्ल्ड टी-20 मैच भी शक के घेरे में हैं। डॉक्युमेंट्री में 2012 में UAE में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच हुए 3 टेस्ट मैचों के साथ-साथ इसी साल केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में भी स्पॉट फिक्सिंग की आशंका जताई गई है।