ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। सुरक्षा घेरे मे दलित युवक की घोड़े पर बारात ! सुरक्षा के लिए तैनात थे 200 पुलिसकर्मी हरदा जिले की शासकीय अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं: कलेक्टर श्री सिंह हरदा: कलेक्टर श्री सिंह ने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठान को एक बर्ष पूर्ण होने पर रहटा खुर्द के ग्रामीणों ने निक... इटारसी: विहिप द्वारा राम नाम संकीर्तन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ । हरदा से नेमावर श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाए पैदल मार्ग  जमना जैसानी फाउंडेशन ने जिला प्रशासन को सौं... इंदौर: पत्नी और सालियो की प्रताडना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या! सुसाईड नोट मे लगाए ससुराल पर कई ... नेता प्रतिपक्ष अमरलाल रोचलानी ने हरदा नगर पालिका में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए गंभीर ... टिमरनी: युवा समाजसेवी पार्षद पुनीत जायसवाल के सानिध्य में 55 धर्मांवलम्बियों का जत्था महाकुंभ के लिए...

तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने पर पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस, हरियाणा में रोका

Tajinder Pal Bagga : दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तनाव की स्थिति है। इस बार कारण बने हैं दिल्ली में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंग बग्गा। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस आज सुबह Tajinder Pal Bagga के दिल्ली स्थित घर पर पहुंंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भाजपा का आरोप है कि बिना गिरफ्तारी वारंट के बग्गा को उठाया गया है। ताजा खबर यह है कि पंजाब पुलिस जब Tajinder Pal Bagga को लेकर जा रही थी, तब हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने रोक लिया है। वहीं दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। इस तरह यह पूरा मामला अब आम आदमी बनाम भाजपा से होते हुए पंजाब बनाम हरियाणा भी हो गया है।

भाजपा का आरोप है कि पंजाब पुलिस ने Tajinder Pal Bagga का अपहरण किया है। यही नहीं, बग्गा के पिता के साथ मारपीट की गई। उनके फोन छीन लिया गया। पंजाब पुलिस ने Tajinder Pal Bagga और उनके परिवार के साथ बदसलूकी की। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, आज सुबह कानून की उचित प्रक्रिया के बाद, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएएस नगर पुलिस की एसआईटी आगे की जांच कर रही है।

- Install Android App -

Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के पीछे अरविंद केजरीवाल

Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के पीछे उनका अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिया गया बयान है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कथिततौर पर अरविंद केजरीवाल को जान की धमकी दी थी। इस पर उनके खिलाफ 1 अप्रैल 2022 को एफआईआर दर्ज की गई थी। बग्गा पर भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया था। कश्मीर फाइल्स के खिलाफ केजरीवाल के बयान के बाद भी बग्गा ने अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Tajinder Pal Bagga की गिरफ्तारी के बाद बयानबाजी तेज

  • आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बलियान ने सबसे पहले ट्वीट किया, ‘लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेतातजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी।
  • भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने लिखा, तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता। एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों? तजिंदर बग्गा के बूढ़े पिताजी के साथ भी मार पीट की गई। उनके मुंह पर पंच मारा गया। ये पुलिस की वर्दी में गुंडे भेजे गए हैं क्या? ये गिरफ्तारी हैं या अपहरण ?