jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से पकड़े 26 लाख 81 हज़ार, जांच जारी

बैतूल : चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद बैतूल जिले में पुलिस की फ्लाइंग टीम ने सोमवार दोपहर 26 लाख 81 हजार रुपए की नकदी पकड़ी है। जबकि आचार संहिता के दौरान 10 लाख रुपए से अधिक नकदी का लेनदेन करना प्रतिबंधित है। अब बैतूल कोतवाली की पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पैसा कहां से आया है और कहां ले जाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सोनाघाटी में पुलिस की फ्लाइंग टीम ने जांच की। इस दौरान कार में सवार कुछ लोगों को रोककर वाहन की जांच की। इस दौरान कार से 26 लाख 81 हजार रुपए की नकदी मौके से मिली। इसके बाद कार सहित युवकों के लिए कोतवाली पुलिस थाना ले जाया गया।

- Install Android App -

इनकम टैक्स की टीम भी पहुंची
पूछताछ में बताया गया है यह पैसा अन्नपूर्णा फायनेंस कंपनी का है। कर्मचारी शाहपुर से यह वसूली कर बैंक जा रहे थे। इधर, मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। साथ ही कर्मचारियों से इस संबंध के दस्तावेज भी मांगे हैं, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।