jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

ताइवान में हाई स्पीड यात्री ट्रेन पटरी से उतरी, 22 मरे सैंकड़ों घायल

ताइपेः बीजिंगः ताइवान के यिलान काउंटी में रविवार शाम एक हाई स्पीड यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई।  90 किमी/घंटा की रफ्तार से जा रही इस ट्रेन के हादसाग्रस्त होने से 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 187 लोग घायल हो गए।  रेल हादसे में मृतकों की संख्या के लिहाज से चीन में यह 27 साल की सबसे बड़ी दुर्घटना है। ताईवान के राष्ट्रपति ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसा स्थानीय समय शाम 4:50 पर हुआ। ट्रेन में 366 लोग सवार थे। ट्रेन के सभी आठ डिब्बे पटरी से उतर गये और तीन डिब्बे पलट गएहाई स्पीड पुयुमा एक्सप्रेस 6432 ताइपे और पूर्वी तटीय काउंटी ताइतुंग के बीच चल रही थी। परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में सबसे छोटा एक 9 साल का बच्चा है। कुछ यात्री लापता हैं।हादसे के ठीक बाद रेल प्रशासन ने क्रेन भेजकर ट्रैक को साफ कराया, जिससे मार्ग पर आवाजाही आंशिक रूप से शुरू हो गई। सोमवार सुबह ही ताईवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।स्थानीय रेलवे प्रशासन के मुताबिक इस दुर्घटना में एक अमेरिकी नागरिक घायल हुआ है, जबकि बाकी सभी यात्री ताइवान के हैं। रेल के पटरी से उतरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रेन की तेज रफ्तार बताई गई है।