jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

‘तितली’ तूफान की रफ्तार हुई कम, 15 किमी प्रति घंटा चली हवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘तितली’ चक्रवात का असर कमजोर ही रहा है। शुक्रवार को कुछ जगहों में हल्की बारिश हुई, हवा की रफ्तार भी औसतन 15 किमी प्रति घंटा रही । हालांकि आने वाले 24 घंटे तक प्रदेश के कुछ जगहों पर अभी ‘तितली’ के असर से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने ‘तितली’ को भीषण चक्रवात घोषित किया है और इसे लेकर लगाया गया पूर्वानुमान ओडिशा, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल में दिखाई दिया। इन जगहों पर जन-धन की हानि के साथ जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ, लेकिन छत्तीसगढ़ महफूज है।

सिस्टम बदलने से करवट लिया वातावरण

‘तितली’ के असर से सुबह से रायपुर के आसामान पर बादलों का डेरा रहा। प्रदेश के सभी संभागों में हल्की बारिश दर्ज हुई। ज्यादातर जगहों पर सुबह से दोपहर तक बादल छाये रहे। हवा की रफ्तार बढ़ी फिर हल्की बूंदाबांदी हुई। रायपुर में तापमान दो डिग्री बढ़ गया है। गुरुवार को जहां रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था वह शुक्रवार को 32 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

पेंड्रारोड में सबसे कम तापमान

- Install Android App -

पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में प्रदेश के सरगुजा संभागों के जिलों में गिरावट हुई तथा शेष संभागों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा संभागों में सामान्य से काफी कम तापमान रिकार्ड किया गया। रायपुर संभाग में तापमान सामान्य रहा और दुर्ग में सबसे अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ ।

आज ऐसा रहेगा मौसम

‘तितली’ का असर फिलहाल कमजोर हो गया है। शनिवार को प्रदेश के कई जगहों पर बादल छाये रहेंगे। कुछ भाग में बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।