नई दिल्ली: मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘तितली’ को लेकर आगाह किया है। विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा. एम. महापात्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में ‘तितली’ अगले 24 घंटों में और मजबूत होगा जिसके बाद यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। फिलहाल अरब सागर में ‘लूबान’ का असर देखा जा रहा है जबकि पूर्वी तट पर तितली को लेकर लोग आशंकित हैं।
दोनों ही चक्रवाती तूफानों की ताकत बराबर बताई जा रही है।फिलहाल मछुआरों को समुद्र के भीतर नहीं जाने की हिदायत दी गई है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर साइक्लोन से निपटने के लिए अनुमानित इलाकों में तैयारी शुरू कर दी गई है। इस चक्रवाती तूफान से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार का कुछ हिस्सा और उत्तर पूर्वी राज्यों पर सबसे अधिक असर होगा। साथ ही बंगलादेश में भी यह चक्रवाती तूफान जबरदस्त तबाही मचा सकता है।
इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। साइक्लोन के असर से बिहार और यू.पी. जैसे राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। 8 साल बाद यह पहली बार है जब भारत के पूर्वी और पश्चिमी समुद्र तटों पर एक साथ अलर्ट जारी किया गया है।
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !!
नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि...
गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन...
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया...
चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह...
मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और...
हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान
हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न
हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
