jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत, 4 दिनों में पेट्रोल 1 रुपए से अधिक सस्ता

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले चार दिनों से लगातार घट रहे हैं। इस दौरान पेट्रोल 1.09 रुपए और डीजल 50 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम दिल्ली में क्रमश: 25 तथा 17 पैसे प्रति लीटर कम हुए।
राजधानी में रविवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 81.74 रुपए और डीजल की कीमत 75.19 रुपए है। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में दाम क्रमश: 87.21 रुपये और 78.82 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में कीमतें क्रमश: 83.58 रुपए और 77.04 रुपए प्रति लीटर तो चेन्नई में क्रमश: 84.96 रुपये तथा 79.51 रुपए प्रति लीटर रह गई हैं।