जबलपुर: जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, पनागर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पनागर सी एस.पी कौशल सिंह ने बताया कि लार्डगंज थाना इलाके के निवासी सूरज गोटिया अपने दो अन्य साथियों राजीव और गोविंद के साथ पनागर से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि, बाइक सवार सूरज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक्सीडेंट के बाद घायल हुए दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राजीव कोल की भी मौत हो गई, एवं तीसरे युवक गोविंद की हालत नाजुक बनी हुई है। शिकायत मिलने के बाद पनागर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ...
छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक
बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
देशभर में मौसम ने बदली करवट
ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे
CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा
हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया
कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
