रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के ओबैदुल्लागंज थाना क्षेत्र के बरखेड़ा विनेका के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 69 पर यात्री बस और डंपर में आमने-सामने सीधी टक्कर हुई, जिससे बस में सवार लगभग 30 यात्री घायल हो गए। इनमें से आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण भोपाल रेफर कराया गया। घटना शुक्रवार शाम 6:00 बजे की है। इस घटना में एक डेढ़ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई।
घटना के बाद बस और डंपर के चालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची औबेदुल्लागंज पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं गंभीर घायलों को भोपाल रेफर कराया है। होशंगाबाद भोपाल नेशनल हाईवे 12 और 69 पर लगातार तेज रफ्तार डंपर कई हादसों को अंजाम दे चुके हैं। आलम यह रहता है कि रोज सैकड़ों की तादाद में यहां रेत से भरे ओवरलोड डंपर निकलते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाता।
ब्रेकिंग
नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि...
गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन...
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया...
चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह...
मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और...
हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान
हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न
हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद
उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...
हंडिया : बैंक ऑफ इंडिया का बोर्ड खुद हुआ ‘दिशाहीन’, जिम्मेदारों की नजर में शायद सबकुछ ‘ऑल इज़ वेल’
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
