jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

दशहरा के बाद अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे: राउत

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दशहरा के बाद उत्तर प्रदेश में अयोध्या जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने गुरुवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने राम मंदिर मुद्दे को लेकर सहयोगी दल भाजपा की आलोचना की। राज्यसभा सदस्य ने बताया कि ठाकरे 19 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली में अपनी यात्रा की तारीख की घोषणा करेंगे।

- Install Android App -

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे का शिवसेना ने हमेशा किया सर्मथन
उन्होंने कहा, ‘‘ शिवसेना ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे का हमेशा से समर्थन किया है। चार साल से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने वहां भव्य राम मंदिर बनाने के अपने वादे को अभी तक पूरा नहीं किया।’’ पार्टी सूत्रों ने बताया कि ठाकरे ने बुधवार शाम को यहां पार्टी के मुख्यालय सेना भवन में राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख जनमेजय शरणजी महाराज से मुलाकात की। शरणजी महाराज ने ठाकरे को अयोध्या आने का न्योता दिया और उन्हें बताया कि न्यास को राम मंदिर के निर्माण में शिवसेना की मदद की जरूरत है।

2014 के लोकसभा चुनाव से राजग ने किए थे तीन वादे
शिवसेना के वरिष्ठ नेता अरविंद सावंत ने कहा कि सत्तारूढ़ राजग ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले लोगों से तीन वादे किए थे : संविधान का अनुच्छेद 370 निरस्त करना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और कश्मीर मुद्दा हल करना। सावंत ने कहा, ‘‘हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे जो हमने पहले नहीं कहा था। जब किसी ने भी बाबरी मस्जिद विध्वंस की जिम्मेदारी नहीं ली तो शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ने ली। अब राजग को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए हैं लेकिन अब भी राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं हुआ और यह मामला अदालत में लंबित है।’’ मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘शिवसेना इस मुद्दे के साथ खड़ी रहेगी।’’