jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

दशहरा रैली में बोले उद्धव- PM मोदी बताएं, राम मंदिर बनाने में देरी क्यों?

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राम मंदिर बनने में हो रही पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरे के मौके पर नागपुर में आयोजित वार्षिक सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार को इशारों ही इशारों में राम मंदिर पर संसद में कानून लाने की नसीहत दी।

- Install Android App -

ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कहा, ” आप उन देशों की यात्रा करने जाते हैं, जिन्हें हमने कभी भूगोल की किताबों में देखा तक नहीं। उन्होंने विजयदशमी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 25 नवंबर को अयोध्या जाऊंगा और प्रधानमंत्री मोदी से फिर यही सवाल करूंगा।

शिवसेना अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो ये समझते हैं कि हिंदुत्व का मुद्दा मर गया है, तो उन्हें बता दें कि आज भी यह मुद्दा जिंदा है। लेकिन दुख इस बात का है कि आज तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ। वहीं देश भर में चल रहे #MeToo अभियान को लेकर भी ठाकरे ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा #MeToo कैंपेन को समर्थन दिया और कहा कि हमारी पार्टी यौन उतपीड़न और दुर्व्यवहार के खिलाफ बोलने वाली सभी महिलाओं के साथ खड़ी है।