jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

दशहरे के बाद जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, कमलनाथ ने बताई देरी की वजह

भोपाल: प्रदेश में सत्ता वापसी की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को उम्मीदवार घोषित करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्रि में जारी होने वाली कांग्रेस की पहली लिस्ट एक बार फिर अटक गई है, अब यह सूची दशहरा के बाद ही जारी होगी। भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सर्वे और दशहरे के चलते सूची आने में देरी हो रही है| वहीं उन्होंने भाजपा से कांग्रेस में आने वाले नेताओं को टिकट देने की भी बात कही।

- Install Android App -

इससे पहले दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार बैठकों के बाद प्रदेश की 100 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर समिती में बात बन चुकी है, सिर्फ मुहर लगना ही बाकी है। बाकी सीटों पर नाम तय करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में 17 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो सकती है। पार्टी गुजरात और कर्नाटक की निजी कंपनी के सर्वे और राहुल गाँधी के सर्वे के आधार पर टिकट देने जा रही है, तीनों सर्वे के कारण एक परेशानी सामने आ रही है, इनमे कई ऐसी सीटें हैं जहां एक सीट पर चार-चार दावेदार हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची दशहरे के बाद जारी होगी। दशहरे और सर्वे के चलते सूची आने में देरी हो रही है, घोषणा पत्र पर कमलनाथ ने कहा कांग्रेस का वचन पत्र तैयार है, और छपने के लिए दिया गया है, हमारे घोषणा पत्र से कोई निराश नहीं होगा।