jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब, केंद्र की पड़ोसी राज्यों से अपील

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिल्ली के पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा से अपील की कि वे पराली जलाये जाने से रोकने के लिए लिए गंभीरता से काम करें। राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। केंद्र ने दिल्ली के पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा से वे पराली जलाये जाने से रोकने के लिए लिए गंभीरता व जिम्मेदारी से काम करें। केंद्रीय पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार हर स्तर पर मामले की निगरानी कर रही है।उन्होंने कहा, ‘मैं अपील और प्रार्थना कर रहा हूं। मुझे उम्मीद भी है कि राज्य इस मुद्दे पर पहले की अपेक्षा अधिक गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करेंगे।’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों से इस बारे में बैठकें की हैं और किसानों को जरूरी उपकरण 15 अक्टूबर तक वितरित करने को कहा है। हर्षवर्धन ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार पहले ही 500-600 करोड़ रुपए दे चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्यों से इस मसले पर गंभीरता से काम करने को कहा गया है।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि नौ अक्टूबर तक के आंकड़ों के अनुसार पराली जलाने के मामले इस साल 2016 और 2017 की तुलना में काफी कम रहे हैं। केंद्र सरकार के राज्यों के संपर्क में होने की बात कहते हुए मंत्री ने कहा, ‘यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके लिए हमें जागरूकता तथा सामाजिक कार्यक्रम बढ़ाने की जरूरत है। सरकार को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।’उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली इस कारण दिक्कत में होती है तो देश की अंतरराष्ट्रीय छवि खराब होती है। हर्षवर्धन ने कहा, ‘किसानों और राज्यों के लिए संदेश बेहद साफ है कि यदि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाई जाती है तो सिर्फ दिल्ली पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन राज्यों में भी हवा प्रदूषित होगी और लोग फेफड़े की बीमारी तथा सांस की दिक्कतों से प्रभावित होंगे। अंतत: लोगों को स्वस्थ रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।’यह पूछे जाने पर कि क्या पंजाब इस मुद्दे पर सहमत नहीं होगा, उन्होंने कहा, ‘मैं एक आशावादी इंसान हूं और वे क्यों सहमत नहीं होंगे? यह किसी का व्यक्तिगत एजेंडा नहीं होकर सभी लोगों का एजेंडा है।’ मंत्री लाइट इंडिया प्रदर्शनी में बोल रहे थे। इस मौके पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने उद्योग जगत से विनिर्माण एवं निर्यात बढ़ाने के लिए काम करने को कहा।