jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

दिल्ली होटल पिस्तौल कांड: आशीष पांडे ने किया सरेंडर

नई दिल्लीः दिल्ली के होटल हयात में पिस्तौल दिखाकर युवती को धमकाने के मामले में फरार चल रहे बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे ने गुरुवार को यहां पटियाला हाउस अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

वीडियो में दी सफाई
अदालत में आत्मसमर्पण करने से पहले पांडे ने एक वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर करार दिया। आशीष पांडे ने कहा, ”मीडिया मेरे खिलाफ अभियान चला रहा है। वह मुझे आतंकवादी की तरह दिखा रहा है। मेरे खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया गया, लेकिन होटल के उस दिन के सीसीसीटीवी फुटेज देखा जाय तो साफ पता चल जाएगा कि कौन गुनहगार है।”

गैरजमानती वारंट किया गया था जारी

- Install Android App -

गौरतलब है कि पटियाला कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने आशीष पांडे को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को गैरजमानती वारंट किया था। पुलिस ने पांडे के फरार होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत से अनुरोध किया कि उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया जाए।

आर्म्स एक्ट के खिलाफ किया गया था मामला दर्ज
अदालत ने पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए गैरजमानती वारंट जारी किया था गत शनिवार (14 अक्टूबर) को हयात रीजेंसी होटल में एक पार्टी के दौरान आशीष पांडे होटल में अपनी कुछ विदेशी महिला साथियों के साथ मौजूद था। महिला वॉशरूम में उसकी महिला साथियों के साथ दूसरी महिला से झड़प हो गई। उसके बाद आशीष ने पिस्तौल निकालकर एक महिला को धमकी दी थी। होटल की ओर से शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आशीष के खिलाफ बुधवार को गैरजमानती वारंट जारी किया गया है।

शिकायत के बाद 5 और फाइव स्टार होटलों में छापेमारी
शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के करीब 5 फाइव स्टार होटलों में छापेमारी की थी। यह छापेमारी पुलिस ने साहिल भंडारी नाम के व्यवसायी के बयान पर की थी। साहिल भंडारी द्वारा दी गई पार्टी में ही शामिल होने आशीष हयात पहुंचा था। साहिल ने पुलिस को बताया कि आशीष के साथ दिखी 3 लड़कियों में से 2 को दूसरे दिन दुबई और एक को लंदन जाना था। पुलिस को सूचना थी कि वो लड़कियां किसी फाइव स्टार होटल में ही ठहरी हैं।