jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

दीवार से टकराकर आग का गोला बनी कार, एक शख्स जिंदा जला

पन्ना: जिले में भयावह हादसा हुआ है, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग जाने से उसमें सवार युवक के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। जिले से 15 किलोमीटर दूर अजयगढ़ घाटी में यह घटना हुई है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक कार में करीब पांच लोग सवार थे, हादसे के बाद जब कार में आग लगी तो, उसमें सवार 4 लाग तो बच गए पर, एक व्यक्ति जिंदा जल गया। इस खबर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जिला पुलिस अधिकारी अरविंद खुजुर ने बताया कि अजयगढ़ घाटी में एक मारूति वैन सड़क पर गढ्डों से टकरा गई थी, जिसके बाद कार में अचानक आग लग गई थी। कार में करीब पांच लोगों के सवार होने की आशंका है, जिनमें से एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई है। कार सवार अन्य चार लोग भी घटना में बुरी तरह से जल चुके हैं। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार मारूति वैन में गैस किट लगी हुई थी, और गढ्डों में गिरने व तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हुई और गैस किट ने आग पकड़ ली। जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।