jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना का नाम बदलेगा, अब कहलाएगी ‘देवी सुभद्रा योजना’ नियम तोड़ने पर पुलिस वालों के ही कट गए चालान, बहस करते रहे गए वार्दीधारी इंदौर महापौर का मेट्रो अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, बोले – सर्विस रोड अब तक क्यों नहीं?’ तीर्थदर्शन योजना के तहत वृद्धजन वैष्णो देवी यात्रा करेंगे !तीर्थ यात्रा के लिये 30 जनवरी तक आवेदन लि... पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा , रखीं छह महत्वपूर्ण मांगे ! कांग्रेस पार्षद अनवर की पार्षदी खत्म: 5 साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव मध्यप्रदेश के 8 नगर निगमों में जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा सिंहस्थ क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण का विरोध, लैंड पुलिंग के नाम पर जमीन छीनने का आरोप मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक पड़ेगी भारी ठंड कश्मीर में कई जगहों पर छापा, उमर के 2 भाई गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओ ने किया प्रदर्शन, महिला आरक्षण क़ानून तुरंत लागू हो 

खातेगांव विधानसभा क्षेत्र से महिला कांग्रेस देवास ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती संगीता सुनील यादव भी हुई सम्मिलित

——————————–

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्याय-प्रदर्शन किया, इस पूरे आंदोलन की 3 बड़ी और महत्वपूर्ण मांगे केंद्र सरकार से की गई, कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में अनेको महिलाओ ने दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लिया, जिसमें महिला कांग्रेस ग्रामीण देवास जिला अध्यक्ष श्रीमति संगीता सुनील यादव, साथ मे महिला कांग्रेस खातेगाँव ब्लाक अध्यक्ष रश्मि राजोरिया ने भी दिल्ली पहुंच कर प्रदेश की महिलाओ की आवाज को बुलंद किया, श्रीमती संगीता यादव ने केंद्र सरकार के खिलाफ उनकी वादा खिलाफ़ी आंदोलन किया गया, जिसमे तीन विशेष मांग रही, पहला महिलाओं के राजनीतिक सशक्ति और भागीदारी के तहत महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाना है, और इसमें अति पिछड़े वर्ग की ओबीसी बहनों को और भागीदारी को सुनिश्चित करना है। दूसरी मांग आर्थिक सशक्तिकरण के तहत देश की आधी आबादी जो आज बढ़ महंगाई और बेरोज़गारी से लड़ रही उनको आर्थिक संलंबी बनाने के लिए हम उनकी आवाज को बुलंद की

- Install Android App -

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस

महालक्ष्मी योजना के अनुसार, हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपया या हर महीने में 8 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधा उनके बैंक खातों में दिया जाना है। जबकि तीसरी मांग सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार देना है। श्रीमती संगीता यादव ने कहा कि यह आंदोलन भारत की राजधानी दिल्ली से होते हुए हर राज्य की राजधानी, हर बड़े शहरों और जिलों तक में तब तक जारी रहेगा जब तक आधी आबादी की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, श्रीमती यादव ने बताया की दिल्ली में अखिल भारतीय महिला

कांग्रेस महिला आरक्षण बिल महिलाओं को न्याय और सम्मान के लिए हमेशा आंदोलन करती रहेगी श्रीमती यादव ने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लम्बा दिल्ली के जंतर मंतर पर 33 पर आरक्षण, महंगाई ओर, एजुकेशन नाम से धरना प्रदर्शन रखा गया था, जंतर मंतर अल्का लंबा को मोदी सरकार द्वारा हद कर दी एक महिला के ऊपर पुलिस बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराया, अल्का लम्बा को ज्यादा चोट लगने पर वो बेहोश हो गईं उन्हें बेहोशी हालत में पुलिस वाले उठा कर ले गए, श्रीमती संगीता यादव ने कहा की महिला कांग्रेस मोदी सरकार से डरने बाली नहीं है, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के नेतृत्त्व में आगे भी आंदोलन करते रहेंगे, आधी आवादी पूरा हक़ लेकर रहेंगे

———