jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन

मेष राशि वालों आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 8

वृष राशि वालों बिज़नेस में नए प्रपोजल मिलेंगे जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग करेंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

मिथुन राशि वालों आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। जल्द ही आपकी प्रॉबल्म सॉल्व भी हो जाएगी। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 5

कर्क राशि वालों नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। शत्रु आपको हराने की कोशिश करेंगे। किसी ज़रूरतमंद को घर बुलाकर भोजन कराएं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
शुभ रंग- गहरा नीला  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों के इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। आज परिवार के साथ मौज-मस्ती करेंगे। योजनाओं में गोपनीयता बनाएं रखना बेहतर होगा।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 2

कन्या राशि वालों आज आप बहुत इमोशनल रहेंगे, फिर भी अपनी मेहनत बरक़रार रखें। आपके करीबी से आपको गिफ्ट मिलने के भी चांसेस नज़र आ रहें हैं। फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 6

- Install Android App -

तुला राशि वालों आज लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। वर्कप्लेस पर बॉस से आपको बेहतर प्रेजेंटेशन के लिए तारीफ मिलेगी। घर में पड़े खराब इलैक्ट्रैनिक्स के सामान को जल्द ठीक करा लें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 3

वृश्चिक राशि वालों आज आपका मन शांत रहेगा यानि मन में कोई उथल-पुथल नहीं रहेगी। ऑफिस में भी काम को एक साईड में करके आज आप मौज मस्ती करेंगे। आज आप काफी हैल्थी फील करेंगे।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 6

धनु राशि वालों आज सारे दिन आप खुशियों में डूबे रहेंगे। महिलाओं के लिए आज डेट पर जाने का अच्छा दिन है। प्रॉब्लम का आसानी से समाधान मिल जाने से खुश रहेंगे। घरेलू सुविधाएं बढ़ेगी।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 3

मकर राशि वालों आज आप खुद को पॉजिटिव ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का लाभ आपको अपने काम में साफ़-साफ़ दिखाई देगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को भी आज फायदा हो सकता है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 7

कुंभ राशि वालों पारिवारिक परिस्थितियों को संभाल कर चलने की ज़रूरत है। ऑफिस में अपने काम को बेहतर तरह से प्रतिनिधि करें, सक्सेस ज़रूर मिलेगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

मीन राशि वालों आज मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आज घरेलू सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च न करें। घर से निकलने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 7