jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन

मेष राशि वालों आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से सम्पर्क फायदेमंद होगा। आज अधिकारी या बड़े लोगों से बातचीत में सावधानी रखें।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 9

वृष राशि वालों आज आपका दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिए दिन अच्छा है। आज किसी से बहस करने से बचें।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 6

मिथुन राशि वालों आपको किसी निवेश में फायदे की ख़बर मिल सकती है। नौकरी से जुड़ी कोई बात भी आपको खुश कर सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

कर्क राशि वालों स्टूडेंट्स कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने भाई-बहनों से सलाह जरूर लें। आज पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। किसी काम में मेहनत भी ज्यादा रहेगी, फायदा भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों आज आप नए लोगों से मुलाकात करेंगे, जिससे घर का माहौल हंसी-खुशी वाला रहेगा। जॉब के नए ऑफर मिलेंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 8

कन्या राशि वालों धैर्य से बातचीत कर के किसी भी स्थिति का समाधान निकाल लेंगे। अपनों का प्यार और साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 4

- Install Android App -

तुला राशि वालों बिज़नेस में नए प्रपोजल मिलेंगे, जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग करेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों आज किसी समस्या को फौरन सुलझाने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स को आज सफलता मिलेगी। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेना फायदेमंद होगा।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 1

धनु राशि वालों आज जीवन में सुखद और पॉजिटिव बदलाव आ सकता है। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 3

मकर राशि वालों आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा रहेगी, लेकिन जल्द ही आपकी प्रॉबल्म सॉल्व भी हो जाएगी।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर– 5

कुंभ राशि वालों के इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। आज परिवार के साथ मौज-मस्ती करेंगे। योजनाओं में गोपनीयता बनाएं रखना बेहतर होगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 2

मीन राशि वालों बिज़नेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा, कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 1