jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

दोस्त बना हत्यारा, शराब के नशे में युवक को उतारा मौत के घाट

जबलपुर : शराब के नशे में दोस्त की पत्नी पर गंदी नजर डालना युवक को भारी पड़ गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। 6 महीने पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल 2018 को आम गांव में देसी शराब दुकान के सामने समोसे आलू बड़ा का ठेला लगाने वाले अजय पाल टीकाराम की हत्या कर दी गई थी। उसका शव उसकी दुकान से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत में पाया गया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में 4 महीने से पुलिस आरोपी को तलाश रही थी।
यह था हत्या का कारण
पुलिस के अनुसार अनुसंधान में यह पता चला कि 21 अप्रैल 2018 की रात में मृतक अजय पाल गांव के पूरन काछी के खेत में बटाई का काम करने वाले युवक राजेश कुशवाहा के घर पर गया था। जहां दोनों ने शराब पी और वहां अजय पाल ने राजेश कुशवाहा के सामने उसकी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। जिससे राजेश कुशवाहा ने उसकी हत्या करने की ठान ली। वह अजय पाल को बातों में उलझा कर उसके घर से 1 किलोमीटर दूर एक खेत में ले गया और अजय पाल की अपने गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी।