jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

दो बेटियों संग कुएं में कूदी मां, मृतकों में 13 माह की बच्ची भी शामिल

रतलाम: जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के गांव गोदी शंकर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मृतकों में एक 13 माह की मासूम भी शामिल है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय बेबी मंगलवार से अपनी बेटियों के साथ घर से लापता थी। उसका पति विजय सुबह से उसे ढूंढ़ रहा था। मंगलवार देर शाम थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। बुधवार सुबह 13 वर्षीय बेटी काव्या का शव कुएं में तैरता दिखा तो सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जावरा अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मतकों में 35 वर्षीय बेबी उसकी छह वर्षीय बेटी राधिका और 13 महीने की मासूम काव्या की शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।