jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

नई दुल्हनों के लिए नहीं है इस बार का करवाचौथ

पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना वाला करवाचौथ का व्रत इस बार नई-नवेली दुल्हनें नहीं रख पाएंगी। ज्योतिष विद्वानों का कहना है की शुक्र अस्त चल रहा है। जो अशुभता प्रदान करता है। शुक्रास्त के दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए। जो महिलाएं पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली थी, वह अब तीसरे साल ही व्रत रख सकेंगी। चंद्रमा का उदय शाम लगभग 7:46 बजे होगा लेकिन चतुर्थी तिथि कुछ देर बाद ही लगेगी। आज यानि 27 अक्टूबर रात 8 बजे के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देना श्रेयस्कर रहेगा। 27 की शाम चतुर्थी 7:59 बजे से लगेगी। कुछ विद्वानों का मानना है की 28 अक्टूबर को करवाचौथ किया जा सकता है लेकिन उस दिन चतुर्थी तिथि के चंद्रमा का दर्शन नहीं होगा। ऐसे में शनिवार को करवाचौथ का व्रत पूजन करना ही शुभ रहेगा। उगते चंद्रमा को अर्घ्य देना मंगलसूचक होता है। सुहाग की मंगलकामना के लिए चंद्र को अर्घ्य देकर प्रथम पूज्य गणेश जी के साथ गौरी मईया की पूजा करें। फिर चौथ माई के व्रत का पारण करना चाहिए। अपने घर के सभी बड़ों का चरण स्पर्श करें। फिर पति के पैरों को छू कर उनका आशीर्वाद लें। पति अपने हाथों से पत्नी को प्रसाद खिला कर भोजन करवाए।