कोच्चि: केरल हाईकोर्ट ने आज रोमन कैथलिक पादरी फ्रैंको मुलक्कल को सशर्त जमानत दे दी। जालंधर (पंजाब) के डायसिस के पूर्व बिशप मुल्लकल को एक नन से कई बार बलात्कार करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। केरल हाईकोर्ट के जस्टिस राजा विजयराघवन ने मलक्कल की जमानत मंजूर करते हुए साथ ही निर्देश कर दिया कि वह अपना पासपोर्ट अधिकारियों के समक्ष जमा करें और हर दो हफ्ते में एक बार शनिवार के दिन जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के अलावा कभी केरल में कभी दाखिल नहीं हों। इस मामले में आरोप-पत्र दायर किए जाने तक मुलक्कल (54) पर यह शर्तें प्रभावी रहेंगी। इससे पहले कोर्ट ने 3 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने मुलक्कल की याचिका खारिज कर दी थी।
तब कोर्ट आरोप लगाने वाले पक्ष की दलील को स्वीकार कर लिया था कि अगर मलक्कल को जमानत दी गई तो वह इस मामले के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। मुलक्कल को कोट्टायम जिले के पाला की एक उप-जेल में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि जून में कोट्टायम पुलिस को दी गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया था कि मलक्कल ने मई 2014 में कुरविलांगड़ के एक गेस्ट हाऊस में उससे बलात्कार किया और बाद में कई मौकों पर उनका यौन शोषण भी किया। नन ने कहा कि चर्च के अधिकारियों ने जब पादरी के खिलाफ उनकी शिकायत पर कोई कदम नहीं उठाया तो उन्होंने पुलिस का रुख किया।
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !!
नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि...
गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन...
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया...
चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह...
मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और...
हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान
हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न
हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद
उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
