jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

नवरात्र व दशहरा पर्व की जिले में धूम, पुलिस और प्रशासन ने निकाला फ्लैगमार्च

शाजापुर: वर्तमान समय मे त्योहारों का उल्लास जोरो पर है, गरबा खेला जा रहा है, दशहरा भी है। इस मौके पर आरएसएस का पथ संचलन भी निकलेगा। ऐसे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता भी लागू है। इन सभी आयोजनों को देखते हुए शाजापुर पुलिस और प्रशासन भी चुस्त और सजग हो गई है। सभी त्योहार शांति, सद्भाव ओर सौहार्द से सम्पन्न हो, आपराधिक और शरारती तत्व त्योहारों में किसी प्रकार का खलल न डाले। इसके लिए शाजापुर में पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला।

- Install Android App -

फ्लैग मार्च  में सैंकड़ों पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस का सायरन बजाती सड़को से निकली। ऐसे में शरारती और आवारा तत्व दुबक गए, नागरिकों ने फ्लैग मार्च की कार्यवाही को सराहा। शाजापुर जिला प्रदेश में अतिसंवेदनशील जिले की श्रेणी में शुमार है।  ऐसे में यहां पर पुलिस पर प्रशासन को हर समय चुस्त ओर चौकन्ना रहना पड़ता है। शांति व्यव्स्था बनी रहे, इसके लिए जिला मुख्यालय ओर अन्य स्थानो पर तीसरी आंख द्वारा भी नजर रखी जा रही।  शाजापुर के अनेको चौराहों पर हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।