नवविवाहिता ने पति पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता है
मकड़ाई एक्सप्रेस ग्वालियर। जिले में एक नवविवाहित युवती ने अपने पति पर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। युवती ने बताया कि पति उसकेे साथ मारपीट करता जान से मारने की धमकी भी देता है। इन सबसे परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पति के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता राजस्थान के धौलपुर की हैण् पति कुछ समय पहले उसे अपने मायके छोड़कर गायब हो गया|
जानकारी के मुताबिक घटना के हजीरा थाना इलाके की गंगा विहार कॉलोनी की है महाराजपुरा सीएसपी रवि सिंह भदौरिया ने बताया कि 21 साल की विवाहिता अचानक 19 अप्रैल की रात हजीरा थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है| उसने कई बार इस बात का विरोध किया लेकिन पति नहीं मानाण् उल्टा उसने उसे मारा और जान से मारने की धमकी भी दीण् भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है| उसके बाद पुलिस नेa आरोपी पति की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया|