ब्रेकिंग
क्षेत्रवासियों व कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम से मनाया हरदा विधायक डॉ. दोगने का जन्मोत्सव, मां नर्मदा... हंडिया: बस स्टैंड चौराहा अतिक्रमण की चपेट में अब तो जाम की बन रही स्थिति , तहसीलदार और ग्राम पंचायत ... मऊगंज: ASI की हत्या, तहसीलदार के हाथ पैर तोड़े, घटना पर सीएम सख्त हमलावरो पर कठोर कार्रवाई के दिए आ... मप्र :  आसमान में छाये बादल मौसम में आया बदलाव, एक दर्जन जिलों में हो सकती है बारिश ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में आधी रात मे लगी आग : 150 से अधिक लोगो को बाहर निकाल कर बचाया एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में किया भर्ती,  वकीलो के चक्काजाम के दौरान आम लोगो की भी हुई फजीहत! वकीलों ने टी आईं और उनके ड्राईवर को पीटा। वकीलों... हरदा. नपा तत्कालीन सीएमओ सहित दो अन्य पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज, नपा से ठेकेदार की निर्माण कार... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे BHRC ग्रुप हरदा: तीन चार साल से घुटनों के दर्द से परेशान बुजुर्ग शारदा बाई का आयुष्मान योजना के तहत ...

नागरिकगण अंकुर अभियान के तहत पौधे लगाएं और पर्यावरण बचाएँ- CM शिवराज सिंह चौहान

हरदा /  गोर्वधन पूजा पर्व पर उज्जैन में आयोजित  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण  हरदा कलेक्ट्रेट में स्थित वी सी रूम में एनआईसी के माध्यम से भी किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल,  वन मण्डलाधिकारी श्री नरेश दोहरे , जिला पंचायत सीईओ श्री रामकुमार शर्मा तथा जनअभियान परिषद के कार्यकर्ता एवं अंकुर अभियान के स्वयं सेवकों ने देखा। अंकुर अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने  कहा कि गोवर्धन पूजा , प्रकृति का पूजा करने का सन्देश है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि पर्यावरण को बचाने के लिए आम जन अधिक से अधिक अपने शुभ कार्यों के समय पौधारोपण जरुर करें। पेड़ लगाने के साथ साथ उसे बचाना भी हम सभी के लिए जरुरी है, तभी हम पर्यावरण को बचा पायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के पवित्र कार्य में लगे अंकुर अभियान के समस्त सदस्यों को साधुवाद देते हुए दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्जागरण के महाभियान में हमारा देश और अधिक शक्तिशाली बनेगा। देश के प्रधान मंत्री श्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली भारत का निर्माण होगा। भगवान श्री कृष्ण ने पांच हजार साल से अधिक पहले ही प्रकृति की पूजा करने का सन्देश दिश था। गोवर्धन पूजा कोई कर्मकांड नहीं है बल्की पर्यावरण को बचाने का सन्देश है। धरती का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और उसे रोकना अति आवश्यक है। इसके लिए हम सब मिलकर अपनी धरा पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। सरकार ने अंकुर अभियान प्रारंभ किया है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर भूस्वामियों से आव्हान किया कि प्रकृति की रक्षा के लिए वे अधिक से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएं। उनसे उत्पन्न होने वाली बिजली सरकार खरीदेगी। प्रदेश में ऊर्जा के लिए काफी काम किए जा रहे हैं। । उन्होंने कहा कि अभी तक कोयले और पानी से ही बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। परन्तु अब सूर्य से भी बिजली का उत्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनता से आव्हान भी किया कि वे जरुरी होने पर ही बिजली जलाएं। बिजली का अपव्यय न करें। बिजली की बचत करें।