jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

निर्वस्त्र कर थाने मे मां-बेटी के पिटाई, आईजी को जांच के निर्देश

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाने में पुरुष कर्मचारियों के सामने मां-बेटी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। घायल मां-बेटी ने मंगलवार को अपनी पीड़ा जज को बताई। न्यायालय ने आइजी को मामले की उच्च अधिकारियों से जांच करा 26 अक्टूबर को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जेल अधीक्षक को जख्मी मां-बेटी का उपचार जेल नियम के अनुसार कराने का आदेश दिया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात संडे बाजार से कपड़ा चोरी करने के आरोप में जमशेदपुर झारखंड निवासी सपना मिश्रा पति स्व. सुधीर मिश्रा(60) और उसकी पुत्री मोना उर्फ सोनू मिश्रा(27) को हिरासत में लिया था। दोनों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धारा 379, 34 के तहत गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ताजुद्दीन आसिफ की अदालत में पेश किया।

- Install Android App -

अदालत में मां-बेटी ने थाने में उनके साथ हुए क्रूरता की कहानी बताई और अधिवक्ता के माध्यम से लिखित में आवेदन दिया। सपना मिश्रा ने अपने आवेदन में कहा कि एक महिला पुलिस कर्मी ने दोनों का कपड़ा उतरवा कर पुरुष कर्मचारियों के सामने ही क्रूरतापूर्वक पिटाई की और अपराध कबूल करने का दबाव बनाया। उसने बीपी की समस्या होने की बात कह डॉक्टर के पास ले जाने का निवेदन किया, लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी।

उनके नाजुक अंग में भी प्रहार किया गया। न्यायालय ने पाया कि दोनों के शरीर में चोट लगी है और वे चलने में असमर्थ हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने आइजी को आरोपितों का चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रेषित करते हुए किसी राजपत्रित अधिकारी से जांच करा 26 अक्टूबर 2018 को प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा जेल अधीक्षक बिलासपुर को मां-बेटी की जेल नियम के अनुसार उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार पुत्री मोना मिश्रा ने भी मारपीट और खरीदे गया सामान व मोबाइल रख लिए जाने की शिकायत की है।