jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

नीरव मोदी पर ED की बड़ी कार्रवाई, हांगकांग में जब्त की 255 करोड़ रुपए की संपत्ति

पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर शिकंजा कसते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने हांगकांग में नीरव मोदी की कुछ संपत्ति और सामान जब्त किया है, जिसकी कीमत 255 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

- Install Android App -

बता दें कि ईडी ने पिछले दिनों पीएनबी घोटाले में मेहुल चोकसी और अन्य आरोपियों की 218 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। ये संपत्तियां भारत तथा चार अन्य देशों में हैं। 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए कोर्ट में पेश न होने के बाद की थी। कोर्ट ने घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

ये संपत्तियां की थी जब्त
ईडी ने धन शोधन कानून (पीएमएलए एक्ट) के तहत नीरव मोदी की जिन संपत्तियों को जब्त किया था, उनमें 5 विदेशी बैंक खाते (कुल राशि 278 करोड़ रुपए), हांगकांग से बरामद की गई हीरे की जूलरी (22.69 करोड़ रुपए) और 19.5 करोड़ रुपए के मूल्य का दक्षिण मुंबई में स्थित एक फ्लैट शामिल था। इसके अलावा जब्त की गई संपत्तियां, आभूषण, फ्लैट और बैंक बैलेंस आदि भारत, ब्रिटेन और न्यूयॉर्क समेत अन्य जगहों में हैं। ऐसे बेहद कम मामले हैं, जिनमें भारतीय एजेंसियों ने किसी आपराधिक जांच के सिलसिले में विदेश में संपत्तियां जब्त की हैं।