jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

नेपाल में हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत

काठमांडूः  नेपाल में हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत  हो गई । इनमें दक्षिण कोरिया के पांच पर्वतारोही और 4 नेपाली गाइड शामिल हैं। यह हादसा माउंट गुरजा पर शुक्रवार को हुआ। इस दल ने 7 अक्टूबर को चढ़ाई शुरू की थी।
ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचु शेरपा ने बताया कि खराब मौसम की वजह से पर्वतारोहियों का यह दल 3500 मीटर की ऊंचाई पर कैम्प में रुका था। बर्फीले तूफान के बाद हुए हिमस्खलन में यह कैम्प तबाह हो गया। उन्हें माउंट गुरजा की चोटी पर पहुंचने के लिए करीब 3700 मीटर की चढ़ाई और करनी थी।
शवों को लाने के लिए  शनिवार सुबह एक रेस्क्यू हेलिकॉप्टर मौके पर रवाना किया गया।  जानकारी के मुताबिक, दल के लीडर किम चांग-हो दक्षिण कोरिया के पहले पर्वतारोही थे जिन्होंने बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर के 8000 मीटर से ऊंची 14 चोटियां पार की थीं।