jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे ऋषि से मिलीं प्रियंका- सोनाली

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे से उनकी मुलाकात हुई। जिसकी तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका ऋषि और नीतू कपूर के साथ हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ”आप दोनों को देखकर बहुत अच्छा लगा. हमेशा हंसते रहें और खुश रहें।”

- Install Android App -

वहीं दूसरी तस्वीर में  ऋषि-नीतू, सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल के साथ नजर आ रहे हैं। सोनाली न्यूयॉर्क में हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करवा रही हैं। इससे पहले अनुपम भी ऋषि से मिले थे। जिसका वीडियो अनुपम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में अनुपम ऋषि के साथ न्यूयॉर्क की गलियों में सैर करते दिख रहे हैं।

बता दें कि ऋषि  ने न्यूयॉर्क जाने से पहले एक ट्वीट कर अपनी सेहत की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “मैं अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर अमेरिका इलाज के लिए जा रहा हूं। मैं अपने तमाम शुभचिंतकों से गुजारिश करूंगा कि वो किसी तरह की अटकलें न लगायें। 45 सालों से ज्यादा वक्त तक फिल्मों में काम करते हुए मेरा शरीर कई तरह के उतार-चढ़ावों से गुजरा है। आपके प्यार और शुभेच्छाओं के सहारे मैं जल्द वापस लौटूंगा।”