jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद उज्जैन: शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन आमने-सामने, पंडा समिति ने किया जल सत्याग्रह का ऐला...

पटाखा फैक्टरी में आग लगने से एक की व्यक्ति की मौत, 12 अन्य घायल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दक्षिणी 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में रविवार को पटाखों की एक फैक्टरी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। सोनारपुर थाना के प्रभारी परेश रॉय ने कहा कि फैक्टरी के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। आग में वह भी झुलस गए।

- Install Android App -

फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर देबाशीष सरदार (19) ने सरकार संचालित चितरंजन अस्पताल में दम तोड़ दिया।अस्पताल के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। रॉय ने बताया कि पांच घायलों को रविवार शाम अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह घटना सोनारपुर के गोङ्क्षबदपुर की है।

उन्होंने बताया कि रविवार को दिन में 12 बजकर 40 मिनट पर आग लग गई। तीन दमकल गाडिय़ां आग बुझाने में लगाई गईं। आग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पूरी तरह से बुझा दी गई। फैक्टरी के मालिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूछताछ के लिए उसकी हालत में सुधार होने का इंतजार किया जा रहा।