ब्रेकिंग
खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा छीपाबड़: कुआं खुदाई का कार्य करने वाले मजदूर युवक पर गिरी बिजली मौके पर हुई मौत !   आयशर वाहन में ठुस ठूस कर ले जा रहे थे गौवंश , टिमरनी पुलिस ने घेराबंदी कर गौ तस्करी करने वाले 5 आरोप... बदमाश नंनद को आए थे किडनेप करने उठा ले गए भाभी को, आरोपियों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म , 8 आरोपी गि...

पति करता था अप्राकृतिक कृत्य, ससुर ने की छेड़छाड़, सास करती है दहेज के लिए प्रताड़ित

-पीड़िता ने थाटीपुर थाने में दर्ज कराया मामला

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। पति, ससुर व सास से प्रताड़ित महिला ने थाटीपुर थाने में अप्राकृतिक कृत्य व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर करता है। मौका देखकर ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करती है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद मामले की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

फरियादिया मुरार की निवासी है। उसकी शादी एक साल पहले थाटीपुर के न्यू मेहरा कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत कर बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। इस कृत्य का प्रतिरोध करने पर पति उसे प्रताड़ित करता है। ससुर ने भी मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। सास भी उसे दहेज के लिए ताने मारती है। थाटीपुर थाना पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है। फरियादिया का मे़डिकल परीक्षण कराने के बाद भादवि की धारा-164 के तहत बयान कराए हैं। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए फरियादिया के ससुराल गई थी। आरोपित प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही गायब हो गए हैं।

एक महीने में अप्राकृतिक कृत्य का दूसरा मामलाः पिछले एक महीने में पति के द्वारा अप्राकृतिक कृत्य व ससुरालियों के छेड़छाड़ करने का दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले महिला थाने में भी प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।