jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

पति की बेशर्म करतूत : दहेज कम मिला तो दूसरों से करवाया पत्नी का गैंगरेप, बोला-अश्लील वीडियो से करूंगा भरपाई

इस वीडियो को यूट्यूब पर डालकर दहेज की भरपाई करूंगा

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में दहेज न मिलने से गुस्साए पति ने ऐसा कर दिया जिससे पति पत्नि के रिश्ते शर्मसार हो उठेंगे। इस शख्स ने अपनी पत्नी का अपने ही दो रिश्तेदारों से रेप करवा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, उसने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को धमकी दी कि तेरे घरवालों ने दहेज के पैसे नहीं दिए। अब इस वीडियो को यूट्यूब पर डालकर दहेज की भरपाई करूंगा।

- Install Android App -

यह मामला भरतपुर के कामां थाना इलाके का है। पीड़िता ने पुलिस दर्ज शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 25 मई 2019 को हरियाणा के पुन्हाना में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मुझे परेशान कर रहे थे। बार-बार डेढ़ लाख रुपए और बाइक की मांग की जा रही थी। जब उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। महिला ने बताया कि इसके बाद उसे घर से भगा दिया गया था। तब वह अपनी मां के घर भी रही थी।

महिला ने बताया कि करीब छह महीने बाद एक दिन उसका पति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने अपने जीजा और एक अन्य व्यक्ति को घर पर बुलाया। दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके पति ने वीडियो बनाया। घटना के बाद महिला के पति ने कहा कि हम तेरे ऐसे वीडियो बनाकर एक सोशल मीडिया चैनल पर डालेंगे और दहेज के पैसों की भरपाई करेंगे। इस तरह आरोपियों ने महिला के साथ कई बार वीडियो बनाई थी।