jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

पति से विवाद के बाद ब्रिज से कूदने का प्रयास,,आधे घंटे तक होता रहा हंगामा |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।  पति से विवाद के बाद कल देर रात संभ्रांत परिवार की एक महिला ने चोइथराम मंडी से चाणक्यपुरी चौराहा के बीच स्थिति ब्रिज से कूदने का प्रयास किया। परिजन और लोगों की मदद से उसकी जान बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना कल रात करीब 11.30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे चोइथराम मंडी से चाणक्यपुरी चौराहा के बीच स्थित ब्रिज से से गुजर रहे थे तो देखा कि एक दंपति के बीच कहासुनी हो रही है और महिला ब्रिज से नीचे कूदने का प्रयास कर रही है। वहां राहगिरों की भीड़ एकत्र हो गई।स्थानीय रहवासी आनंद के मुताबिक अन्य लोगों के साथ उसने भी महिला को समझाइश दी। इसी दौरान महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए थे। करीब आधे घंटे तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। महिला का आरोप था कि पति ने शराब पी रखी थी और विवाद कर रहा था जबकि पति का कहना था कि उसने शराब नहीं पी। गुस्साई महिला फूट-फूटकर रोने लगी थी। किसी तरह परिवार की अन्य महिला लोगों की समझाइश पर मानी और परिजन के साथ अपने घर रवाना हो गई।