jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

पत्नी को कंधे पर लाद 3 कि.मी. पैदल चलकर अस्पताल पहुंचा युवक

तेलंगाना: तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में सोमवार को एक आदिवासी युवक को अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए करीब 3 किलोमीटर तक उसे कंधे पर लेकर पैदल चलना पड़ा। बारिश में फसल चौपट होने के बाद युवक की पत्नी ने जहर खा लिया था। हालांकि इतनी कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। राठौड़ राम (35) की पत्नी पुष्पलता (30) ने जहर खा लिया था। आसपास कोई साधन नहीं होने के चलते राठौड़ राम ने पुष्पलता को अपने कंधे पर उठा लिया और अस्पताल के रास्ते की ओर भागने लगा। नारनूर के सरकारी अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने पुष्पलता को मृत घोषित कर दिया।

- Install Android App -

तस्वीर हो रही सोशल मीडिया पर वायरल
नारनूर के सब-इंस्पैक्टर राठौड़ तानाजी ने बताया, हमने खुदकुशी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी को कंधे पर लेकर एक नदी की धारा को पार करते हुए राम की तस्वीर मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। नारनूर ब्लॉक के उमरी जनजातीय बस्ती तक कोई सड़क नहीं है जिसकी वजह से करीब 3 किलोमीटर तक पुष्पलता को कंधे पर लेकर चलने के बाद राम मेन रोड तक पहुंचा। जहां से ऑटो लेकर वह नारनूर ब्लॉक के स्थानीय अस्पताल में पुष्पलता को दाखिल कराया लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक पुष्पलता दम तोड़ चुकी थी।