jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

पाकिस्तानः 2014 को हुई गोलीबारी के सिलसिले में 116 पुलिसकर्मी निलंबित

लाहौरः पाकिस्तानी अधिकारियों ने 2014 में प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने और कई लोगों की जान लेने के मामले में कई शीर्ष अधिकारियों सहित कम से कम 116 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस की गोलीबारी की यह घटना लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में 2014 में हुई।

- Install Android App -

अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे एक अभियान के दौरान कनाडाई-पाकिस्तानी मौलवी ताहिर उल कादरी के घर के बाहर जमा पाकिस्तान आवामी तहरीक पीएटी के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई थीं। घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए थे जबकि 100 अन्य घायल हो गए थे।

न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, पंजाब के नव-नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक अमजद जावेद सलीमी ने 14 लोगों की मौत के सिलसिले में पुलिस उपाधीक्षकों, निरीक्षकों और जांच अधिकारियों सहित 116 पुलिसकर्मियों को इस सप्ताह उनके पदों से हटा दिया।जिन अधिकारियों को पद से हटाया गया है, उन्हें अगले आदेश तक लाहौर पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। हत्या की जांच के सिलसिले में चार पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का पहले ही तबादला हो चुका है।