नई दिल्ली: पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज सना मीर ने नया इतिहास रच दिया है। ‘आईसीसी’ महिला वनडे रैंकिंग में वो नबंर एक गेंदबाज बन गई हैं। वो शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाली पहली पाकिस्तानी महिला गेंदबाज बनी हैं। 32 साल की सना इस समय चल रही 2017-20 ‘आईसीसी’ महिला चैंपियनशिप में सना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ताजा महिला रैंकिंग में ये बड़ी कामयाबी हासिल की है।
सना ने 663 रेटिंग अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट (660) को पीछे छोड़ा। भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 609 रेटिंग अंक लेकर पांचवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान की टीम को मलेशिया में आईसीसी चैंपियनशिप सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सना मीर ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उनका तीन वनडे में 3/26, 1/37, 3/53 का प्रदर्शन रहा।
सना मीर की इस खास सफलता के बाद उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। पाकिस्तान के एबटाबाद में 5 जनवरी 1986 को जन्मी सना मीर को ‘आईसीसी’ के साथ-साथ पाकिस्तान सरकार ने भी ट्वीट करके बधाई दी है।
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव
सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच
Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के...
हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की...
हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु...
सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...
हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |


